फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neuro Sport Falcons team won in MPL T20

Meerut News: एमपीएल टी-20 में में न्यूरो स्पोर्ट फाल्कन की टीम जीती

Mon, 11 May 2026 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Neuro Sport Falcons team won in MPL T20
एम पी एल में मैच खेलती टीमें। (मवाना)
मवाना। एमपीएल सीजन प्रथम टी-20 अंडर 19 ग्रुप ए के तहत पहला मैच न्यूरो स्पोर्ट फाल्कन और सागर किंग्स के मध्य खेला गया। इसमें न्यूरो स्पोर्ट फाल्कन की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मास्टर वेदपाल सिंह ने किया। सागर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। न्यूरो स्पोर्ट फाल्कन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम कांत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान अभिराज चौधरी ने 54 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। इसके जवाब में खेलते हुए सागर किंग्स की टीम 87 रन ही बना सकी। आयोजक अनुपम ने दोनों टीमों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैच में अंपायर की भूमिका अमित भाटी और अर्जुन ने निभाई। स्कोरिंग एवं मैच संचालन में अंशुल मौर्य और राखी बुटार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed