{"_id":"63aa0cb7d3667c3f66452550","slug":"nephew-became-the-enemy-of-disabled-uncle-s-life-for-property-city-news-mrt619421888","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संपत्ति के लिए दिव्यांग चाचा की जान के दुश्मन बने भतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संपत्ति के लिए दिव्यांग चाचा की जान के दुश्मन बने भतीजे
Tue, 27 Dec 2022 04:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 04:48 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि उनका लगभग डेढ़ सौ गज का मकान था। जिसमें से 80 गज का हिस्सा वह अपने बड़े भाई को वर्षों पूर्व दे चुका है।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में भावनपुर निवासी दिव्यांग विजयपाल ने अपने भतीजों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वर्षों पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने के बावजूद भतीजे उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, छोटा हसनपुर निवासी विजयपाल सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उनका लगभग डेढ़ सौ गज का मकान था। जिसमें से 80 गज का हिस्सा वह अपने बड़े भाई को वर्षों पूर्व दे चुका है। लगभग 70 गज के मकान में वह पिता और अन्य भाइयों के साथ रहता है। आरोप है कि उसके बड़े भाई के दो बेटे अब उसके मकान पर नजर गड़ाए हुए हैं। उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन भतीजों ने पंचायत की बात मानने से भी इन्कार कर दिया। रविवार को भतीजों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची तो भतीजे फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर भतीजों से अपनी जान का खतरा बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन