{"_id":"6a772874f312ff7d5105ae17","slug":"nepal-team-arrives-in-meerut-for-training-camp-meerut-news-c-72-1-mct1009-157439-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एशियन गेम्स की तैयारी करने मेरठ पहुंची नेपाल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एशियन गेम्स की तैयारी करने मेरठ पहुंची नेपाल की टीम
विज्ञापन
बी के कबड्डी एकेडमी पहुंची नेपाल की कबड्डी टीम
प्रो कबड्डी लीग के बाद इस बाद अब मेरठ में होगा एशियन गेम्स के लिए अभ्यास कैंप का आयोजन
-- बीके कबड्डी एकेडमी और नेवी कबड्डी टीम के साथ मिलेगा प्रशिक्षण का मौका
-- परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में चलेगा 1 माह तक शिविर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्रिकेट, एथलेटिक्स के बाद अब मेरठ के युवाओं में कबड्डी का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। यहां प्रो कबड्डी लीग को लेकर कई साल से अभ्यास कैंप हो रहे हैं। इस बार मेरठ में एशिया कबड्डी के अभ्यास कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए नेपाल की टीम मेरठ पहुंच चुकी है।
प्रो कबड्डी लीग को लेकर पिछले कई वर्ष से मेरठ में अभ्यास कैंप लगते हैं। यहां यूपी यौद्धा, हरियाणा स्टीलर्स समेत कई टीमों के अभ्यास कैंप लगे हैं। कई बड़े खिलाड़ी यहां एक माह से अधिक समय तक कैंप में रहे और तैयारी की। उसके बाद वह प्रो कबड्डी लीग के सीजन में शामिल हुए। इस बार मेरठ में अमेचर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अभ्यास शिविर में नेपाल की टीम पहुंची है। यह टीम एशियन गेम्स के लिए यहां रहकर तैयारी करेगी।
बीके एकेडमी के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने बताया कि यह कैंप एक माह तक लगेगा। इस दौरान नेपाल की टीम के खिलाड़ी यहां रहेंगे और प्रशिक्षण लेंगे। एकेडमी के कोच गुलबीर सिंह, किरनपाल सिंह, नितिन तोमर द्वारा खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। नेपाल की टीम का मैच यहां पहले से तैयारी कर रही नेवी टीम और हरियाणा स्टीलर्स के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ में एशिया टीम का आना बड़ी बात है। ऑल इंडिया कैंप लगने से मेरठ का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। यहां से कई कबड्डी खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग में प्रतिभाग करते हैं जो मेरठ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
नेपाल की टीम के खिलाड़ी
सूरज बोहरा, प्रकाश गिरी, घनश्याम, संस्कार कुमार, सागर यादव, रबि, करुण, गणेश पारकी, आदित्य चौधरी, अंकु पूण, कुमार लामा, अशोक जोशी, कोच बिष्णु दत्त भट्ट, कोच कल्याण भुजेल, मैनेजर पाराशुरम।