{"_id":"669db51e5710a53fcc016be7","slug":"neighbor-tried-to-rape-a-six-year-old-girl-laward-news-c-42-1-smrt1030-102350-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छह वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छह वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। काफी देर तक बच्ची के दिखाई नहीं देने पर मां पड़ोसी के घर पहुंची। महिला ने आरोपी को गलत हरकत करते देखकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान 35 वर्षीय पड़ोसी देवेंद्र बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची घर नहीं पहुंची तो मां उसे ढूंढने पहुंची। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने महिला को जानकारी दी कि पड़ोसी उसे अपने साथ ले गया।
महिला पड़ोसी के घर पहुंची तो वह हैरान रह गई। आरोपी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों व महिला ने आरोपी की धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।