फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighbor accused of harassing 13-year-old student

Meerut News: पड़ोसी पर 13 वर्ष की छात्रा को परेशान करने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of harassing 13-year-old student
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र की महिला ने पड़ोसी पर उसकी कक्षा चार में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ऑफिस पर बुधवार को एक महिला ने शिकायतपत्र देते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा चार की छात्रा है। गांव में पड़ोस में रहना वाला एक युवक काफी समय से उसकी बेटी को स्कूल से आते-जाते समय परेशान करता है। आरोपी बेटी का पीछा करते हुए अश्लील कमेंट करता है। आरोपी की हरकतों के कारण बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया है। महिला का आरोप है कि मामले की जानकारी उन्होंने आरोपी के परिजनों को दी तो 20 दिसंबर को वे लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। एसएसपी का कहना है कि आरोपों की जांच जांच के बाद अग्रिम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed