फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence will not be tolerated in UP board exams

Meerut News: यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in UP board exams
शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों से बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में यूपी बोर्ड की 2024 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक पूरी मुस्तैदी के साथ सतर्क रहते हुए वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने कहा बोर्ड परीक्षा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होती है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन संपन्न कराएं। परीक्षा के मद्देनजर दिए गए दायित्वों के निर्वहन किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरणों आदि पूर्ण वर्जित हैं। इसके लिए नियमित चेकिंग की जानी है। डीआईओएस जनार्दन सिंह शाक्य व प्रधानाचार्य अमित मलिक ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीएम को अवगत कराया कि हाईस्कूल व इंटर में लिखित परीक्षाएं जनपद में निर्धारित 33 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चलेंगी। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 13562 व इंटर के 11744 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी परीक्का केंद्रों पर तीन उड़न दस्तों की टीम बनाई गई हैं। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को जनपद व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से आनलाइन जोड़ा गया है। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed