फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence: The barricading of the containment zone itself broke, instructions for action against eight

लापरवाही : कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग ही तोड़ दी, आठ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Sat, 15 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Negligence: The barricading of the containment zone itself broke, instructions for action against eight
लापरवाही : कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग ही तोड़ दी, आठ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

मेरठ। जिले में गांवों में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर प्रशासन अब अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री के हर मंडल में गांवों के दौरे को देखते हुए पहले से ही अधिकारी गांव की गली-गली पहुंचकर संक्रमितों का हालचाल पूछ रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने अधिक कोरोना संक्रमित वाले गांवों में पहुंचकर दौरा किया। उन्होंने निगरानी समितियों से वार्ता कर सभी संक्रमितों के परिवारों तक पहुंचने के निर्देश दिए। इस दौरान कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग तोड़ने का मामला भी सामने आया। सीडीओ आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए।
रोहटा ब्लॉक के गांव पूठखास, अरनावली, जिंझोखर और सरूरपुर ब्लॉक के गोटका का निरीक्षण किया गया। निगरानी समितियों का फीडबैक लिया गया और कुछ गांवों के सभी लोगों का सर्वे कराया गया। वहीं, गोटका गांव में कैंप लगवाकर टेस्टिंग की गई। गांव जिंझोखर में बताया किया गया कि यहां रात के समय कंटेनमेंट जोन में लगाई गई बैरिकेडिंग को कुछ लोग तोड़ देते हैं। सीडीओ ने ऐसे आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बीडीओ को दिए। बीडीओ ने आठ लोगों के खिलाफ कंकरखेड़ा थाना में तहरीर दे दी है। वहीं, विकास भवन में बनाए गए कोविड हेल्पलाइन सेंटर में 20 शिकायतें पहुंचीं। इनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

गांव के आसपास तैयार होंगे अस्पताल
मुख्य विकास अधिकारी ने जानी ब्लॉक में स्थित शहीद धन सिंह कोतवाल होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर में बने एल-वन कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां 25 लोगों का स्टाफ है। 150 ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई। यहां आठ कोरोना मरीज भर्ती हैं। पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed