फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Negligence: more than thousand injections of Remdesivir expired in Meerut-Baghpat

लापरवाही: कोरोना की दूसरी लहर में जिसके लिए मची मारामारी, मेरठ-बागपत में रेमडेसिविर के 1721 इंजेक्शन हो गए एक्सपायर

Thu, 21 Apr 2022 11:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Apr 2022 11:01 AM IST
सार

मेरठ में दो हजार इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे हैं जो अक्तूबर 2022 में एक्सपायर हो जाएंगे। बागपत जिले में  400 अक्तूबर और 129 नवंबर 2022 में एक्सपायर हो जो जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी सप्लाई कॉरपोरेशन को कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
Negligence: more than thousand injections of Remdesivir expired in Meerut-Baghpat
रेमडेसिविर

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में जिस रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मारामारी मची थी वह अब स्टोर में खराब हो रहे हैं। मेरठ और बागपत जिले में 1721 इंजेक्शन एक्सपायर हो गए हैं। 

विज्ञापन


बागपत के सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि 610 इंजेक्शन वापस करने के लिए चार बार सप्लाई कॉरपोरेशन को पत्र लिखा, मगर कोई जवाब नहीं मिला। अब इनके प्रयोग की अंतिम तिथि निकल चुकी है। वहीं मेरठ के मेरठ के सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि उन्होंने सात बार पत्र लिखा। जिले में अब तक 1111 रेमडेसिविर खराब हो चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट: गो-तस्कर अकबर बंजारा को लेकर सामने आया ये खौफनाक सच, आईएसआई से भी निकला कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरतमंद मरीज को रेमडेसिविर देते समय उससे 1600 रुपये रेडक्रॉस में जमा कराए जाते थे। इस हिसाब से 1721 एक्सपायर्ड इंजेक्शन की कीमत 2753600 रुपये बैठती है। वहीं बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत 3490 रुपये तक है जबकि संक्रमण के दौरान इनकी कालाबाजारी और कई गुना कीमत पर बिक्री की बात भी सामने आई।  

मेरठ में 2000 इंजेक्शन का स्टॉक 
मेरठ में दो हजार इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे हैं जो अक्तूबर 2022 में एक्सपायर हो जाएंगे। बागपत जिले में 519 इंजेक्शन सही हालत में हैं, इनमें से 400 अक्तूबर और 129 नवंबर 2022 में एक्सपायर हो जो जाएंगे। इस संबंध में रिमांइडर भेजे जा रहे हैं और इंजेक्शन को वापस मंगाने या फिर कोई दिशा-निर्देश जारी करने के लिए लिखा गया है। 

यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी

899 से 3490 रुपये तक कीमत
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत कंपनी के हिसाब से अलग-अलग है। कोरोना की दूसरी लहर से पहले एक इंजेक्शन की कीमत 2800 से लेकर 5400 रुपये थी, लेकिन सरकार के दखल के बाद इनकी कीमत 899 रुपये से लेकर 3490 रुपये कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed