{"_id":"6a9eeeaf355c1d462d08bb82","slug":"negligence-in-igrs-complaints-will-not-be-tolerated-officers-must-also-seek-feedback-dm-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1295599-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फीडबैक भी लें अफसर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फीडबैक भी लें अफसर : डीएम
विज्ञापन
- डीएम ने विभागवार शिकायतों की स्थिति और निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा की
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा, आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और निस्तारण की रिपोर्ट लगाने से पहले अधिकारी फीडबैक जरूर लें। उन्होंने विभागवार शिकायतों की स्थिति व निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सभी विभागीय और नोडल अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की नियमित समीक्षा करें। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय आईजीआरएस नोडल अधिकारियों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को शिकायतकर्ता से दूरभाष पर बात कर फीडबैक लेने के साथ-साथ मौके पर जाकर शिकायत का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि अधिकारियों की लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने पर कार्रवाई होगी।
इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -- -- --