{"_id":"699dd97dd40c1763a30613df","slug":"negligence-in-family-id-led-to-adverse-entry-for-two-bdos-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1117879-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फैमिली आईडी में लापरवाही मिलने पर दो बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फैमिली आईडी में लापरवाही मिलने पर दो बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में निर्माणाधीन परियोजना, सीएम डैशबोर्ड व जनकल्याणकारी योजना की समीक्षा बैठक हुई। फैमिली आईडी के कार्य में उदासीनता पाए जाने पर हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ के बीडीओ को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
डीएम ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्था विकास परियोजना को तय समयसीमा, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप परियोजना को समय पर पूरा करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा में डीएम ने पेयजल आपूर्ति निर्बाध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रोड कटिंग की गई है, वहां पर सड़कों की मरम्मत मानक के अनुसार कराई जाए। किसी ठेकेदार द्वारा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई
हस्तिनापुर पर्यटन कार्यों पर नाराजगी
हस्तिनापुर के समेकित पर्यटन विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। पर्यटन विभाग को शहीद स्मारक की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर भी डीएम ने असंतोष जताया। सीएम डैशबोर्ड की बिंदुवार समीक्षा में डीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी पर सख्ती
फार्मर रजिस्ट्री व फैमिली आईडी के कार्यों में अपेक्षित प्रगति ना मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर उपनिदेशक कृषि से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। वहीं, फैमिली आईडी के कार्य में उदासीनता बरतने पर हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किए गए। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि तीन दिनों के भीतर लंबित कार्यों में ठोस प्रगति दिखाई देनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।