फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence in connecting the link road to the Ganges, executive engineer removed

Meerut News: संपर्क मार्ग गंगा में समाने में लापरवाही, अधिशासी अभियंता को हटाया

Sun, 02 Jul 2023 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence in connecting the link road to the Ganges, executive engineer removed
मेरठ/हस्तिनापुर। भीमकुंड गंगापुल की एप्रोच रोड बनाने में बरती गई लापरवाही के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र श्रीवास्तव को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, अधीक्षण अभियंता एससी शर्मा को मुख्य अभियंता के रूप में तैनाती दी गई है। कुछ माह से उनका प्रमोशन रुका हुआ था। शनिवार को नए अफसरों ने संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर जल्द ही मार्ग दुरुस्त करने का दावा किया।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले वर्ष टूटी गई संपर्क मार्ग को करीब आठ महीने के बाद चलने लायक बनाया गया था। अब यह दोबारा टूट गई है, मगर इसे कब दुरुस्त किया जाएगा, इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। शनिवार को नए अफसरों ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के साथ भीमकुंड गंगा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों से अभी तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही संपर्क मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा और आवागमन शुरू होगा, जिसके लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed