फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neelkanth Cricket Academy takes the lead by defeating FCA.

Meerut News: नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने एफसीए को हराकर बढ़त बनाई

Thu, 30 Apr 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Neelkanth Cricket Academy takes the lead by defeating FCA.
- जेपी एकेडमी में चल रहा रघुबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में चल रहे प्रथम रघुबीर सिंह भाटी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और एफसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त कर बढ़त बनाई।
एफसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और नीलकंठ को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। 30 ओवर के मैच में नीलकंठ ने 233 रन का लक्ष्य रखा। इसमें नीलकंठ एकेडमी की तरफ से केशव ने 62 और कान्हा ने 43 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

एफसीए की ओर से सिद्धार्थ ने-तीन, हैप्पी ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में एफसीए की पूरी टीम 122 रन पर ही सिमट गई। इसमें अंश ने 24 और सिद्धार्थ ने 22 रन बनाए। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की तरफ से वीर राज मलिक ने 4 विकेट लिए। वीर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सनी, राजीव, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed