फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   need of behavier change for ODF

ओडीएफ के लिए व्यवहार परिवर्तन जरूरी- डीएम

Tue, 15 Oct 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
need of behavier change for ODF
मेरठ/ मोदीपुरम।
विज्ञापन

कृषि विवि के प्रसार निदेशालय सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में ओडीएफ स्थायित्व व प्लस के संबंध में सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ डीएम ने किया। इस दौरान डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि ग्रामीण शौचालयों का शत प्रतिशत उपयोग करें। गांव से कूूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाए। हर गांव पंचायत में एक सामुदायिक शौचालय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर काम किया जाए। 2011 की जनगणना में छूटे ऐसे परिवार जिनको शौचालय नही मिल पाया है, उनके लिए सरकार ग्राम पंचायत में एक एक सामुदायिक शौचालय बनाने की व्यवस्था कर रही है।

मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का कार्यक्रम मात्र शौचालय निर्माण नहीं है, बल्कि ग्रामीण समुदाय में शौचालय का प्रयोग और उनमें सामूहिक व्यवहार परिवर्तन लाना है। यूनिसेफ इन कार्यशालाओं में एक सहायक के रूप में काम कर रहा है। यूनिसेफ अधिकारी अनन्या घोषाल ने कहा कि ओडीएफ प्लस व स्थायित्व का मतलब ठोस व तरल अपशिष्ट का निस्तारण, बायोमेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य वस्तुओं का सुरक्षित निस्तारण करना है। ग्रामीण स्वच्छता को अपने जीवन का अंग मानकर उसे कार्य और व्यवहार में उतारें। इस मौके पर सीडीओ हापुड़ उदय सिंह, शामली शम्भू नाथ तिवारी, बिजनौर से प्रवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ आलोक सिन्हा, शामली से आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed