{"_id":"615a12cb8ebc3e61f02bdb4b","slug":"ncc-cadets-saw-garbage-disposal-in-lohia-nagar-meerut-news-mrt5590996125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया नगर में एनसीसी कैडेटों ने देखा कूड़ा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया नगर में एनसीसी कैडेटों ने देखा कूड़ा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया नगर में एनसीसी कैडेटों ने देखा कूड़ा निस्तारण
मेरठ। जीआईसी के एनसीसी कैडेटों ने लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट का भ्रमण किया। निगम अधिकारियों ने कैडेटों को शहर से निकलने वाले 800 मीट्रिक टन से अधिक कूड़े और इससे होने वाली समस्या व निस्तारण पर खर्च की जानकारी दी। कैडेटों से सहयोग मांगा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को घरों से निकलने वाले कूड़े से होम कंपोस्टिंग तैयार करने के लिए प्रेरित करें।
अमृत महोत्सव के तहत रविवार को सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह और सफाई निरीक्षक रवि शेखर ने कैडेटों को कूड़े से बन गए ऊंचे टीलों की जानकारी दी। कूड़े से वायु प्रदूषण यानी पर्यावरण दूषित होने की जानकारी भी दी गई। प्लांट चलवाकर कूड़े का निस्तारण दिखाया गया। सहायक नगरायुक्त ने एनसीसी कैडेटों को जानकारी दी कि अगर लोग रसोई से निकलने वाले कूड़े से होम कंपोस्टिंग करें तो डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचने वाला कूड़ा कम हो जाएगा।
होम कंपोस्टिंग से तैयार खाद का इस्तेमाल गमले, पार्क आदि में लगे पौधों के लिए उपयोग में लाई जा सकती हैं। उन्होंने कैडेटों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता को होम कंपोस्टिंग के लिए जागरूक करें। जागरूकता से ही शहर स्वच्छ बनेगा। पर्यावरण भी दूषित होने से बचेगा।