फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC cadets planted saplings

एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

Mon, 04 Aug 2025 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets planted saplings
दुर्गाबाड़ी एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण। स्रोत : संस्थान।
मेरठ। 22-यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन की ओर से दुर्गाबाड़ी एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी मेजर रिजु रावत के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना रानी एवं एनसीसी ऑफिसर नीलम चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में कैडेट्स ने आम, नीम, शीशम ,अनार पीपल ,नींबू, जामुन आदि के पौधे लगाए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार है। यह हमें न केवल छाया, फल, फूल देते हैं, बल्कि जीवन उपयोगी ऑक्सीजन भी देते हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं। इस दौरान तनु, हिमांशी, वंशिका, प्रियांशी, रुखसार, संजना आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed