फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC cadets displayed courage and enthusiasm in parasailing.

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग में दिखाया साहस और उत्साह

Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets displayed courage and enthusiasm in parasailing.
हस्तिनापुर। मिलिट्री फार्म पैरासेलिंग ग्राउंड में बृहस्पतिवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने साहसिक पैरासेलिंग गतिविधि में हिस्सा लिया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन और सूबेदार मेजर सूरत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित गतिविधि में 30 गर्ल्स कैडेट्स के साथ 73 यूपी बटालियन के 15 बॉयज कैडेट्स ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कैडेट्स ने पैरासेलिंग के जरिए रोमांच और साहस का अनुभव किया। कैडेट्स ने उत्साह के साथ गतिविधि में हिस्सा लिया और विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखने का अभ्यास किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पैरासेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स में आत्मविश्वास और साहस की भावना विकसित करना है। ऐसी गतिविधियां कैडेट्स को नई चुनौतियों का सामना करने और उनमें बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करती हैं। कैप्टन सविता चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ पैरासेलिंग गतिविधि में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास और साहस की भावना मजबूत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed