फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin Siddiqui police station on notice

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नोटिस मिलने पर महिला थाने पहुंचे 

Tue, 04 Oct 2016 11:07 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 04 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
 Nawazuddin Siddiqui  police station on notice
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
छोटी बहू के आरोपी को लेकर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी चकरघिन्नी बन गए हैं। नवाज को महिला थाने की ओर से नोटिस जारी कर उपस्थित होने के लिए कहा गया था। दोपहर बाद नवाजुद्दीन मुजफ्फरनगर में महिला थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी को मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज दी। जांच अधिकारी ने उनसे कई सवाल किए, जिनके जवाब अभिनेता ने दिए।
विज्ञापन

बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन बीते तीन दिनों से अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई दे रहे हैं। घर की छोटी बहू ने अपने जेठ नवाजुद्दीन और उनके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप लगाया था। पीड़िता आफरीन की ओर से की गई शिकायत पर एसएसपी दीपक कुमार ने महिला थाना प्रभारी को इसकी जांच सौंपी है। पुलिस ने शिकायत पत्र पर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला थाना की ओर से दोनों पक्षों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस मिलने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे महिला थाने पहुंचे। उनके साथ भाई फैजुद्दीन समेत अन्य परिजन भी थे। 
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसओ ममता गौतम ने नवाज की बात सुनी और उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान नवाजुद्दीन ने अपना पक्ष रखा। अपनी सफाई में घर में लगे सीसीटीवी की वारदात के दौरान की फुटेज भी दी। करीब 35 मिनट तक महिला सब इंस्पेक्टर ने उनसे पूछताछ की। नवाज ने पुलिस के सभी सवालों के जवाब दिए। साथ ही उनका मोबाइल नंबर लेकर कहा कि आपको जांच के लिए दोबारा भी यहां आना पड़ सकता है, जिस पर नवाज ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। बाद में वो परिजनों के साथ बुढ़ाना के लिए रवाना हो गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 Nawazuddin Siddiqui  police station on notice
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
उधर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया क‌ि शिकायत के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए जांच अधिकारी के पास आए थे। अपना पक्ष रखा और सफाई में साक्ष्य भी दिए हैं। मैं और मेरा परिवार जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देंगे। 
उधर, महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक ममता गौतम ने बताया क‌ि कप्तान साहब के आदेश पर शिकायत की जांच शुरू की गई है। दोनों पक्षों को नोटिस देकर बुलवाया गया है। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना पक्ष रखा और साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज भी दी हैं, जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। दूसरे पक्ष को भी बुलवाया गया है, उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed