फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nawada resident Furkan dies in Telangana road accident

Meerut News: तेलंगाना सड़क हादसे में नवादा निवासी फुरकान की मौत

Sun, 26 Oct 2025 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Nawada resident Furkan dies in Telangana road accident
सरधना। फुरकान का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। क्षेत्र के गांव नवादा निवासी फुरकान की तेलंगाना राज्य में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार शाम गमगीन माहौल में शव सुपुर्दे-खाक किया गया। गांव नवादा निवासी फुरकान (34) पुत्र मोमीन बीते कुछ समय से तेलंगाना राज्य के अदिलाबाद जिले के भैंसा शहर में कपड़ों की फेरी लगाकर रोजगार करता था। शनिवार को वह फेरी लगाने के लिए बाइक से निकला था तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फुरकान को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन तत्काल तेलंगाना रवाना हो गए। रविवार शाम जब शव पहुंचा तो पूरे नवादा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम नम आंखों से फुरकान को गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed