फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navratri havan-worship at Mansa Devi temple in Kharkhoda, Chowki at night

Meerut News: खरखौदा के मनसा देवी मंदिर में नवरात्र हवन-पूजन, रात को चौकी

Sun, 18 Oct 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Navratri havan-worship at Mansa Devi temple in Kharkhoda, Chowki at night
खरखौदा में मनसा देवी मंदिर में हवन में हिस्सा लेते भक्तगण (आयोजक)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बे के प्राचीन मनसा देवी मंदिर में रविवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।
हवन के बाद भक्तों को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। प्राचीन मनसा देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में यह हवन आयोजित हुआ। ट्रस्ट की ओर से रविवार रात माता रानी की चौकी और भंडारे की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में कलाकार भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान करेंगे। इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन

प्राचीन मनसा देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में हवन का आयोजन हुआ। विकास शर्मा और क्षमा शर्मा ने विधि-विधान से पूजन किया। रमाकांत शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर आहुतियां दीं। इसके बाद भक्तों को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि दत्त ठाकुर, तनु नेगी और सचिन ठाकुर सहित अन्य कलाकार भजनों से मां की महिमा का गुणगान करेंगे। गौरव गर्ग, राजीव त्यागी, मुनेश सैनी, देवक त्यागी, मनोज सैनी, अमित खटीक, धर्मवीर ठाकुर, मुकुल शर्मा, सुबोध त्यागी, आलोक त्यागी, गौरव त्यागी और बिजेंद्र सैनी सहित कई अन्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed