फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navratri festival celebrated in Katha, chants of Mother Goddess resonated

Meerut News: कथा में नवरात्रि महोत्सव मनाया, गूंजे माता के जयकारे

Tue, 07 Apr 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival celebrated in Katha, chants of Mother Goddess resonated
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बुद्धा गार्डन में चल रही कथा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बुद्धा गार्डन में चल रही सात दिवसीय शिव कथा के अंतिम दिन पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर ने श्रद्धालुओं को श्री गणेश उत्पत्ति एवं महिषासुर मर्दिनी की कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि माता महिषासुर मर्दिनी का प्राकट्य देवताओं की समस्त शक्तियों के एकीकरण से हुआ। इसके बाद महिषासुर जैसे दैत्य का अंत हुआ।
कथा व्यास ने कहा कि आज के समय में समाज से आतंक, भेदभाव, द्वेष और घृणा रूपी महिषासुर का अंत करना जरूरी है। यह केवल ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही हो सकता है। उन्होंने शिव परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि विपरीत स्वभाव के जीव भी वहां प्रेम और सामंजस्य के साथ रहते हैं। यही संदेश मानव समाज के लिए भी प्रेरणादायक है कि आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

मेरठ शाखा संयोजक साध्वी आर्या भारती ने कहा कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ईश्वर के साक्षात दर्शन का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि ध्यान साधना से अपने अंतःकरण में शिव का अनुभव कर जीवन को सफल बनाएं। कथा का समापन विधिवत पूजन, दिव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed