फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navratri 2023: Kanya Poojan on ashtmi today, Ramnavmi tomorrow

Navratri 2023: अष्टमी पर आज घर-घर होगा कन्या पूजन, कल मनेगा रामनवमीं पर्व, सजेंगी दीपमालाएं

Wed, 29 Mar 2023 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Mar 2023 11:57 AM IST
सार

चैत्र नवरात्र की अष्टमी को आज शहर भर में कन्या पूजन किया जाएगा। देवी के शक्तिपीठों और मंदिराें में माता की चौकी और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। आज कन्या पूजन के बाद कल रामनवमी मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Navratri 2023: Kanya Poojan on ashtmi today, Ramnavmi tomorrow
कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में आज अष्टमी पर कन्या पूजन किया जा रहा है। अष्टमी पर स्मार्थ (सभी देवी-देवताओं को पूजने वाले) और नवमीं पर वैष्णव कन्या पूजन करेंगे। शहर में दो दिन कन्या पूजन और मंदिरों में कन्या पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को रामनवमीं का पर्व भी मनाया जाएगा। हिंदू संगठन शहर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाएंगे। 
विज्ञापन


श्रीराम नवमीं का दिन खरीदारी, गृह प्रवेश आदि कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। रात्रि में घरों में दीप मालाएं सजाई जाएंगी। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना होती है। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी को दुर्गा मां के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। इस बार अष्टमी आज 29 मार्च को है। इस बार महाअष्टमी तिथि पर ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है जो कि बेहद खास होगा।
विज्ञापन


अष्टम स्वरूप महागौरी की करते हैं पूजा 
नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा की अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। महागौरी शब्द से स्पष्ट है कि इनका वर्ण अत्यधिक गौरा है। इसलिए इन्हें महागौरी भी कहा गया है। पुराणों में इन्हें अष्टवर्षा, अर्थात आठसाल आयु वाली देवी की संज्ञा दी गई है। श्वेत वस्त्र और आभूषण धारण करने के कारण इन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कन्या पूजन के मुहूर्त
लाभामृत चौघड़िया : सुबह 06:15 से सुबह 09:20 बजे तक। 
शुभ की चौघड़िया : सुबह 10:50 से दोपहर 12:10 बजे तक।
त्याज्य राहुकाल इसमें नहीं होगी पूजा : दोपहर 12:30 से दोपहर 02:00 बजे तक।

छह ग्रह चार राशियों में विराजमान 
इस बार अष्टमी पर छह ग्रह चार राशियों में विराजमान होकर बहुल शुभ योग बना रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि ज्योतिषी गणना के अनुसार सूर्य, गुरु और बुध मीन राशि में विराजमान हैं। शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं। चंद्र और मंगल मिथुन में विराजमान हैं। शुक्र मेष राशि में विराजित हैं। ग्रहों के इस प्रकार की स्थिति से कई राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है, जिसमें शुक्र के मेष राशि में गोचर से मालव्य योग, मीन राशि में हंस और महाभाग्य योग बन रहा है जो कि बहुत शुभ होगा।

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बाजारों में रौनक
चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर शहर के बाजारों में खासी रौनक रही। बाजारों में अष्टमी कन्या पूजन के लिए खरीदारी की गई। कन्याओं को लोग अलग-अलग तरह के उपहार देते हैं। इसके लिए बाजारों में कई तरह के उपहार उपलब्ध हैं। उपहार के लिए बार्बी डॉल से लेकर टिफिन बॉक्स, गुल्लक और पेंसिल बॉक्स सहित अन्य की खरीद की जा रही है। कन्याओं के लिए ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बोतल, हेयर बैंड, ब्रेसलेट, पर्स, पेंसिल बॉक्स की ज्यादा खरीद की गई। कन्याओं को जिस प्लेट पर भोजन परोसा जाएगा, वह कई तरह के डिजाइन में उपलब्ध है। 

पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ी भीड़
अष्टमी के दिन कन्या पूजन से पूर्व बहुत से घरों में हवन किया जाता है। ऐसे में शहर की सभी पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। अंतिम दिन पूजन और हवन के लिए सामग्री सहित अन्य सामान की खरीद की गई। बाजार में घी, तेल, आटा, चावल, चीनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed