फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   navratra in sarvarth siddhi yoga

चैत्र नवरात्र: सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग में होंगी कलश स्थापना

Sun, 11 Apr 2021 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
navratra in sarvarth siddhi yoga
चैत्र नवरात्र : सर्वार्थ सिद्धि योग में होंगी कलश स्थापना, अश्व पर सवार होकर आएंगी माता रानी
विज्ञापन

मेरठ। चैत्र मास को हिंदू नववर्ष का प्रथम मास माना गया है। यह धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस नवरात्रि में तीन बार 13,14 और 15 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग और पांच बार 15,16,18,19 और 21 अप्रैल को रवियोग बन रहा है। ये योग इसके महत्व को और बढ़ा रहे हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ था। मां दुर्गा के कहने पर ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। इसलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। इसके अलावा भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम का जन्म भी चैत्र नवरात्र में हुआ था। युगों में प्रथम सत्ययुग का शुभारंभ भी इसी तिथि से हुआ था। शास्त्रानुसार नवरात्र पूजन तथा कलश स्थापना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन सूर्योदय के पश्चात अथवा अभिजीत मुहूर्त में कर लेनी चाहिए। चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इनके नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

इस नवरात्र पर माता का आगमन घोड़े की सवारी पर हो रहा है। मार्कंडेय पुराण में देवी के नौ रूपों के अवतरण और उनके द्वारा दुष्टों के संहार का पूरा वर्णन है। चैत्र नवरात्र में माता का पाठ करने से देवी दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलता है। इस बार मंगलवार (13 अप्रैल) को अश्विनी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। अमृत सिद्धि योग में कार्य शुरू करने पर शुभ फल मिलता है। साथ ही स्थायित्व की प्राप्ति होती है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में जो कार्य होते हैं, वह बिना बाधा के पूर्ण होते हैं। आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि निर्णय सिंधु के अनुसार नवरात्र पूजन द्विस्वभाव लग्न में करना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन, कन्या, धनु तथा कुंभ द्विस्वभाव राशि है। अत: इसी लग्न में पूजा प्रारंभ करनी चाहिए। मंगलवार को प्रतिपदा प्रात: 10.17 बजे तक ही रहेगी। इस दिन अश्विनी नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद 10:17 बजे घट स्थापना होगी और अखंड ज्योति जलाई जाएगी।
----
- चैत्र नवरात्र घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
- अति उत्तम मुहूर्त - सूर्योदय से सुबह 07:33 बजे तक शुभ चौघड़िया और स्थिर वृषभ लग्न के साथ होगी।
- उत्तम मुहूर्त - द्विस्वभाव लग्न प्रात: 07:35 से 09:50 बजे तक होगा।
- तीसरा मुहूर्त - इस समयावधि में प्रतिपदा तो नहीं होगी। जो भक्त किसी कारणवश प्रात: स्थापना आदि नहीं कर पाएंगे, वे ही इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से 12:42 बजे तक घट स्थापना कर सकते हैं। इस लग्न में पूजा तथा कलश स्थापना कर लेंगे तो शुभ होगी।
---
- माता का घोड़े पर आगमन ज्यादा शुभ नहीं
- इस बार चैत्र नवरात्र का आरंभ मंगलवार से हो रहा है। मंगलवार के दिन मां दुर्गा का आगमन घोड़े (अश्व) पर होता है, यह ज्यादा शुभ नहीं है। घोड़े पर मां के आने से भय और युद्ध की स्थिति बनी रहेगी।

---
- नवरात्र के प्रथम दिन बनने वाले कुछ शुभ योग
- इस बार नवरात्र के प्रथम दिन कुछ विशेष योग बनेंगे। प्रात:10:17 बजे तक करण बव योग रहेगा। दोपहर बाद 03:16 बजे तक विष्कुंभ योग रहेगा। इसके बाद प्रीति योग शुरू होगा। वहीं रात 11: 31 बजे तक बालव योग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का प्रभाव भी सूर्योदय से दोपहर 02:19 बजे तक रहेगा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed