फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   navi aur 12 vi tak ke student 5 august ko lenge admission

9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पांच अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन

Tue, 03 Jul 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
navi aur 12 vi tak ke student 5 august ko lenge admission
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रवेश लेने वालों के लिए राहत की खबर है। अब छात्र इन कक्षाओं में पांच अगस्त तक एडमिशन ले सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में सोमवार को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा शैक्षिक पंचाग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 25 अप्रैल 2018 तक और कक्षा 11 के प्रोविजनल प्रवेश के लिए 30 अप्रैल निर्धारित की गयी थी। इससे विद्यार्थियों पर अगली कक्षा में प्रवेश लेने का संकट गहरा गया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 15 मई किया गया था। इस बार 29 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें 89 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम आया था। मेरठ में हाईस्कूल में 35 हजार 973 विद्यार्थी पास हुए हैं। इन्हें 11वीं क्लास में प्रवेश लेना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि शासन ने तारीख बढ़ा दी है। अब कक्षा नौ से 12 तक के लिए पांच अगस्त कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विद्यार्थियों को चाहिए कि जल्द एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने शासन के निर्देश राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed