फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi Mela... Music lovers were mesmerized by the melody.

Meerut News: नौचंदी मेला... सुरों के सुरूर में अलमस्त हो गए संगीत के कद्रदान

Sun, 24 May 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi Mela... Music lovers were mesmerized by the melody.
अमर उजाला....नौचंदी के पटेल मंडप में आयोजित कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति देते सुधीर कुमार
नौचंदी मेले की रंगीन रात जब सुरों की चादर ओढ़कर उतरी तो पटेल मंडप मानो किसी सूफियाना महफिल में बदल गया। तबले की थाप, गिटार की झंकार और रूह में उतरती आवाज़ ने ऐसा जादू बिखेरा कि हर शख्स संगीत की लय में बहता चला गया। रक्स ए रूह बैंड की म्यूज़िकल नाइट ने शनिवार को नौचंदी मेले की फिज़ाओं में ऐसा सुरूर घोला कि देर रात तक पूरा मंडप संगीत और मोहब्बत के रंग में डूबा रहा।
विज्ञापन

शनिवार रात सुरों, सूफियाना रंग और बॉलीवुड की मधुर धुनों के नाम रही। म्यूज़िकल नाइट ने दर्शकों को देर रात तक अपने जादुई संगीत में बांधे रखा। रात के दस बजते ही मंच पर रोशनी बिखर गई तो सैकड़ों दर्शकों की भीड़ सुरों की इस महफिल में खो गई।कार्यक्रम का शुभारंभ एएमए विध्यांचल सिंह कुशवाहा, अवर अभियंता आदेश कुमार और मेला समिति सदस्य नासिर सैफी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप की लौ के साथ ही संगीत की महफिल सज उठी। गायक सुधीर कुमार और उनकी टीम ने चर्चित गीत “ना तो कारवां की तलाश है, ना तो हमसफर की तलाश है” से ऐसा समां बांधा कि पूरा मंडप तालियों से गूंज उठा। इसके बाद ग़ज़ल “दिल ए उम्मीद तोड़ा है किसी ने, सहारा देकर छोड़ा है किसी ने” ने श्रोताओं को भावनाओं के समंदर में उतार दिया। हर शब्द, हर सुर सीधे दिल में उतरता चला गया। सूफी संगीत की बारी आई तो “दमादम मस्त कलंदर”, “आफरीन आफरीन” और “मौला मेरे मौला” की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया। दर्शक कभी हाथ उठाकर झूमे, तो कभी तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। बॉलीवुड गीत “तुम जो आए जिंदगी में” और “एक तरफ उसका घर, एक तरफ मयकदा” पर युवा दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरा पटेल मंडप देर रात तक संगीत की लय पर थिरकता रहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद के हैं गायक सुधीर कुमार
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गायक सुधीर कुमार मूल रूप से गाजियाबाद के निवासी हैं और वर्तमान में हरियाणा के सिरसा में रह रहे हैं। वह एआर रहमान इंस्टीट्यूट, चेन्नई के छात्र रह चुके हैं तथा देश के 60 से अधिक शहरों में अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत चुके हैं। इस अवसर पर मेला समिति सदस्य संजय जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़, नासिर सैफी और अजय महरोलिया सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed