{"_id":"6834d1ee263e1860960f70cd","slug":"nauchandi-fair-started-with-the-presentation-of-bhajans-children-had-fun-meerut-news-c-14-1-mrt1004-872909-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों की प्रस्तुति के साथ नाैचंदी मेला शुरू, बच्चों ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों की प्रस्तुति के साथ नाैचंदी मेला शुरू, बच्चों ने की मस्ती
विज्ञापन
सुनील कैथवास ....नौचंदी मेले में बच्चों की मस्ती
मेरठ। रंग दे रंग से मुझको रंग दे, मां हैं सब कुछ देने वाली मां के बिन हम अधूरे... जैसे भजनों और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मंगलवार को ऐतिहासिक नौचंदी मेला शुरू हो गया। स्वामी सुरेंद्र बुद्धिराज की टीम ने पटेल मंडप में भजनों की प्रस्तुतियां दीं। प्रांत स्तरीय मेला नौचंदी मेले में 26 जून तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह रामायणकालीन चंडी देवी मंदिर में पहुंचे। मंदिर में विधिविधान से पूजन किया। मंत्रोचारण पंडित संजय शर्मा ने किया। वहीं, पटेल मंडप में पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने नवग्रह पूजन किया। मां की ज्योति प्रज्ज्वलित सुनील निर्मल ने की। इसके बाद सुरेंद्र बुद्धिराज ने मां भगवती का आह्वान किया। गणेश भगवान को मनाएं..., दिल वाली पालकी.., सात सोने वाले शेरों के रथ पर बैठिए अंबे रानी...जैसे भजनों को सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
टीम में ढोलक पर सावन, रविंद्र, कीबोर्ड पर भूषण, पेड पर निशांत और तबले पर लोधी रहे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डीएम वीके सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नूपुर तिवारी, आलोक सिसोदिया, नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी, सरबजीत कपूर, नारिस सैफी, अंकुर गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
तीन घंटे देरी से हुआ कार्यक्रम, सांसद लौटे और कार्यकर्ता मायूस
मेरठ। नौचंदी मेले का शुभारंभ निर्धारित समय से तीन घंटे दूसरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया था। सभी अतिथियों को शाम छह बजे बुलाया गया। हालांकि, यह कार्यक्रम तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ। रालोद सांसद राजकुमार सांगवान समय अनुसार शाम छह बजे पहुंच गए थे। लंबे इंतजार के बाद भी विभागीय स्तर पर सही जानकारी न मिलने के कारण उन्हें दूसरे कार्यक्रम में जाना पड़ा। इसे लेकर कई तरह की चर्चा भी रहीं। इसके अलावा भी भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मायूस होकर लौट गए और काफी लोग भी देरी के कारण चले गए थे। बताया गया है कि पल्लवपुरम में एक विवाद को लेकर कैंट विधायक, महापौर और अन्य भाजपा नेता वहां चले गए। जिसके चलते यह कार्यक्रम देरी से हुआ।