फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi fair inaugurated today, shops to open after 15 days

Meerut News: नौचंदी मेले का उद्घाटन आज, 15 दिन बाद लगनी शुरू होंगी दुकानें

Sun, 15 Mar 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi fair inaugurated today, shops to open after 15 days
मेरठ..कंवलजीत..कल रविवार को होने वाले मेला नौचंदी के उद्घाटन को लेकर नौचंदी ग्राउंड में तैयारी
पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन आज शाम पांच बजे होगा। यह मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक है। जिला पंचायत ने शनिवार को शहीद गेट पर दिन भर तैयारी की।
विज्ञापन


आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी समेत कई अधिकारी गणेश मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद आसमान में तिरंगा रंग के गुब्बारे और सफेद कबूतर छोड़े जाएंगे। बैंडबाजों की धुन पर पैदल चलकर सभी नेता और अधिकारी मां चंडी मंदिर में ज्योति जलाएंगे। वहां मां को चुनरी और नारियल चढ़ाए जाएंगे। इसके उपरांत बालेमिया की मजार पर चादरपोशी की जाएगी। मेला परिसर में इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, जय जवान जय किसान और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी होगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने मेले के भव्य उद्घाटन की बात कही। उन्होंने समय से दुकानें आने और मेले का ऐतिहासिक स्वरुप बना रहने का प्रयास करने को कहा। हालांकि, मेले में दुकानें उद्घाटन के करीब 15 दिन बाद सजनी शुरू होंगी।
विज्ञापन


प्राचीन इतिहास और आयोजन

नौचंदी मेला लगभग एक महीने तक चलता है और अब यह राजकीय मेला घोषित हो गया है। इसका आयोजन एक साल नगर निगम और एक साल जिला पंचायत करता है। होली के बाद दूसरे रविवार को इसका विधिवत उद्घाटन होता है। यह मेला चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी चंडी की पूजा के लिए आयोजित होता है। कहा जाता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी विवाह से पहले इसी चंडी मंदिर में पूजा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की विशेषताएं और कार्यक्रम
मेले में उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों से दुकानदार आते हैं। लखनऊ के चिकन वर्क, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन और वाराणसी की साड़ियां मिलती हैं। आगरा के जूते, सहारनपुर के लकड़ी के सामान और मेरठ की कैंची भी उपलब्ध होती है। यहां झूले, सर्कस और मौत का कुआं जैसे मनोरंजन के साधन भी होते हैं। पटेल मंडप में करीब 20 दिन तक देशभक्ति, धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed