फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nauchandi exprees

पांच मार्च से प्रयागराज नहीं जाएगी नौचंदी एक्सप्रेस

Sun, 24 Feb 2019 02:05 AM IST
HARI om sharan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: HARI om sharan Updated Sun, 24 Feb 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
nauchandi exprees
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर से वाया मेरठ, प्रयागराज तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन प्रयागराज तक नहीं जाएगी। पांच मार्च से रेलवे इसके संचालन में बदलाव करने जा रहा है। प्रयाग घाट से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यहीं से ही यह ट्रेन सहारनपुर के लिए चलेगी और यहां पहुुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। रेलवे ने स्टेशन को मैसेज भेजकर यह जानकारी दे दी है।d
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रेलवे इसके संचालन को लेकर फेरबदल कर रहा था। कुंभ के चलते ट्रेन को एक-दो दिन के लिए प्रयाग घाट तक चलाया गया। इसके बाद फिर सिटी स्टेशन को मैसेज भेजकर तीन मार्च से इसके प्रयाग घाट तक चलाने के आदेश दिए। लेकिन, कुछ समस्या के चलते इसे टालते हुए अब पांच मार्च से चलाने का आदेश दिया गया है। अब यात्रियों को प्रयाग घाट उतरकर प्रयागराज तक वाहन से जाना होगा। 
विज्ञापन

प्रयाग और प्रयागराज के बीच ‘प्रयाग घाट’ 
प्रयाग घाट स्टेशन को प्रयाग और प्रयागराज स्टेशन के बीच में बनाया गया है। यहां से प्रयागराज तक के बीच की दूरी सात किलोमीटर है। रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों का संचालन मार्च से प्रयाग घाट स्टेशन से ही करने की घोषणा कर दी है। जिसमें नौचंदी एक्सप्रेस को भी शामिल किया गया है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि ट्रेन पर जल्द ही इलाहाबाद के स्थान पर प्रयाग घाट का बोर्ड लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा समय
नौचंदी एक्सप्रेस के प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 9.55 बजे तय था लेकिन अब यह ट्रेन सुबह दस बजे प्रयाग घाट पहुंचा करेगी। वहीं, प्रयाग घाट से शाम 5.20 पर चलेगी। रेलवे ने मेरठ से चलने और यहां पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed