{"_id":"587f45104f1c1bfb18efeab3","slug":"nauchandee-thaana-police-ne-kiya-dakaitee-ka-khulaasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी थाना पुलिस ने किया डकैती का खुलासा, घर का मालिक ही निकला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी थाना पुलिस ने किया डकैती का खुलासा, घर का मालिक ही निकला आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 18 Jan 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
आरोपी राकेश कश्यक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर में गोल मंदिर के पास 12 जनवरी को सर्राफ राकेश कश्यक के घर हुई डकैती का नौचंदी थाना पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक राकेश कश्यक को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी सर्राफ सोनू व दिनेश और आगरा निवासी परषोत्तम से करीब एक किलो सोना उधार लिया गया था। तीनों सर्राफ लगातार राकेश से अपने सोने का रुपया मांग रहे थे। मगर वह रुपए नहीं दे रहा था जिसके बाद राकेश ने एक षडयंत्र के तहत अपने दोस्तों के साथ मिलकर डकैती की प्लानिंग की तैयारी की और 12 जनवरी की सुबह 5:30 बजे डकैती दिखाकर नौचंदी थाना में मुकदमा दिया। राकेश की मंशा थी कि डकैती दिखाकर वह 1 किलो सोना देने से वह बच जाएगा।
विज्ञापन
वहीं एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि राकेश कश्यक को गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही हैं। गिरफ्तार राकेश आगरा के एत्मादोला के सुदामापुरी का रहने वाला हैं।
विज्ञापन