फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Youth Day: Vivekananda's message reiterated

राष्ट्रीय युवा दिवस : विवेकानंद के संदेश को दोहराया

Mon, 12 Jan 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
National Youth Day: Vivekananda's message reiterated
माछरा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विकास खंड रजपुरा की ग्राम पंचायत सिसौली में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और नवाचार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य वक्ता जौनी राम ने विवेकानंद के कालजयी संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए को दोहराते हुए युवाओं को आधुनिक चुनौतियों जैसे डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी के दौरान माइंड, मॉरल्स और मोटिवेशन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखिल चौधरी ने बताया कि यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के एक व्यापक प्रयास का हिस्सा है। इसी कड़ी में आगामी युवा सप्ताह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मंच संचालन सिसौली की महिला मंगल दल की अध्यक्ष सताक्षी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed