फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Sports Day celebrated with enthusiasm at CLM Inter College.

Meerut News: सीएलएम इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Sat, 29 Aug 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
National Sports Day celebrated with enthusiasm at CLM Inter College.
जानीखुर्द। जानी कस्बा स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, कड़े संघर्ष और अभूतपूर्व खेल उपलब्धियों को याद किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम लता और शिक्षक पुनीत कुमार शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed