फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Sports Day 2020: Major Dhyanchand was lived for eight years in Meerut

राष्ट्रीय खेल दिवस: तीन दशकों तक मेरठ के हॉकी खिलाड़ियों ने जमाई धाक, मैदान पर चीते की तरह आक्रामक थे दादा

Sat, 29 Aug 2020 03:36 PM IST
कपिल kapil वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Aug 2020 03:36 PM IST
सार

  • तीन दशकों तक मेरठ के हॉकी खिलाड़ियों ने जमाई धाक
  • हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को आदर्श मानकर खिलाड़ियों ने छोड़ी अपनी छाप 

विज्ञापन
National Sports Day 2020: Major Dhyanchand was lived for eight years in Meerut
1956 में मेजर ध्यानचंद के साथ हरि प्रसाद सिंह, ऊपर से चौथे नंबर पर काली शर्ट में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी में कभी मेरठी खिलाड़ियों की धमक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई पड़ती थी। 70 से 90 के दशक में मेरठ ने 20 से ज्यादा खिलाड़ी दिए। जिन्होंने विश्व स्तर पर भारतीय हॉकी टीम की जीत का परचम लहराया। ओलंपिक गेम्स से लेकर एशियाड खेलों तक यहां के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया। लेकिन वर्तमान समय में हॉकी के अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद चल रही है। हॉकी विशेषज्ञ के अनुसार क्रिकेट, शूटिंग, कुश्ती सहित अन्य कई खेलों की तरह देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी में युवाओं की कम रुचि चिंता का विषय है।   

विज्ञापन


मैदान पर चीते की तरह आक्रामक थे दादा
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद मेरठ में आठ साल रहे। सेना में पंजाब रेजिमेंट की टीम की ओर से हॉकी खेलने वाले मेजर ध्यानचंद ने जापान के खिलाफ पांच गोल दागकर मेरठ की टीम को यादगार पल दिए। मेरठ के सिविल लाइन निवासी 82 वर्षीय हरिप्रसाद सिंह हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वह आज भी मेजर ध्यानचंद को दादा कहकर बुलाते हैं। बताया गया कि बेहद शांत स्वभाव के दादा मैदान पर चीते की तरह आक्रामक दिखते थे। 
विज्ञापन


हरिप्रसाद सिंह ने बताया सन 1948-1956 तक मेजर ध्यानचंद मेरठ में पोस्टिड रहे। उनके बेटे अशोक कुमार 1975 में हॉकी वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। सेना की पंजाब रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट और डोगरा रेजिमेंट की तीन हॉकी टीमें थी, जिनमें पंजाब की ओर से दादा मेजर ध्यानचंद खेलते थे। मेरठ के फ्रेशर हॉकी क्लब में उनका मैच पंजाब रेजिमेंट टीम से हुआ। उस समय हॉकी का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोलता था। 1952 में विक्टोरिया पार्क (भामाशाह पार्क) में मेरठ और जापान का मैच खेला गया। जिसमें दादा ने पांच गोल दागे और जापान को हराया। दादा डिवलिंग के मास्टर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, दिसंबर में होनी थी शादी, परिवार पर टूटा गम का पहाड़, तस्वीरें

दादा के जादू ने ही मेरठ की हॉकी को धार दी 
हरिप्रसाद सिंह ने बताया मेरठ की टीम देश के बड़े टूर्नामेंट फाइनल तक खेलती थी। मेरठ निवासी चार सगे भाई आनंद चतुर्वेदी, हेमप्रकाश चतुर्वेदी, प्रेमप्रकाश चतुर्वेदी और प्रमोद चतुर्वेदी फ्रेशर क्लब में थे, जो शानदार खिलाड़ी थे। हरिप्रसाद के बेटे वीरेंद्र सिंह हॉकी इंडिया में अंपायर मैनेजर हैं। वीरेंद्र सिंह ने बताया मेरठ में हॉकी खेल को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed