{"_id":"69349931436f8bcdc9051a23","slug":"national-shooter-sold-132-cartridges-to-the-accused-police-arrested-him-meerut-news-c-72-1-mct1011-145140-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नेशनल शूटर ने बेचे थे आरोपियों को 132 कारतूस, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नेशनल शूटर ने बेचे थे आरोपियों को 132 कारतूस, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार को शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी फलावदा थाना क्षेत्र के अमरौली गांव निवासी आमिर रिजवी को दो आरोपियों को 132 कारतूस बेचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खिलाड़ी दिल्ली के तुगलकाबाद रेंज में अभ्यास करता है। पुलिस ने आमिर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस कारतूस खरीदने वाले आरोपी आहद उर्फ राजा को 24 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि 24 नवंबर को पुलिस ने साकेत चौपले के पास से आरोपी आहद उर्फ राजा को 132 कारतूस के साथ पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने कारतूस नेशनल शूटर आमिर से खरीदे है। इसके बाद पुलिस नेशनल खिलाड़ी की तलाश में लग गई थी। शनिवार को नेशनल शूटर किसी काम से मवाना अड्डे के पास आया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। नेशनल शूटर ने पुलिस को बताया कि अभ्यास के दौरान कुछ कारतूस बच जाते है। इन्हें उसने इकठ्ठा कर लिए थे और आहद को बेच दिए थे। पुलिस नेशनल शूटर के मोबाइल डिटेल के आधार पर गहनता से जांच कर रही है।