फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National President of BKU in Muzaffarnagar Chaudhary Naresh Tikait spoke against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना पर बोले नरेश टिकैत: अग्निवीर की ट्रेनिंग देकर युवाओं को बनाया जा रहा अपराधी, भाजपा के लोग ही इसे बता रहे गलत

Fri, 24 Jun 2022 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Jun 2022 07:11 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवाओं के सामने गंभीर समस्या है। सरकार ने चार साल का नियम लागू कर भद्दा मजाक किया है। पहले वाली प्रक्रिया अच्छी है, वही लागू रहनी चाहिए। देश के लिए यह शुभ लक्षण नहीं है। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले 95 प्रतिशत लोग योजना को गलत बता रहे हैं।

विज्ञापन
National President of BKU in Muzaffarnagar Chaudhary Naresh Tikait spoke against Agneepath scheme
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चार साल की अग्निपथ योजना से युवा हथियारों की ट्रेनिंग ले लेंगे और फिर दर-दर की ठोकरें खाते हुए फिरेंगे। ट्रेनिंग देकर युवाओं को अपराधी बनाया जा रहा है। आंदोलन तो सरकार का सम्मान और शोभा होते हैं। पहले भी आंदोलन किए गए हैं, जिनसे समाधान निकला है।

विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवाओं के सामने गंभीर समस्या है। सरकार ने चार साल का नियम लागू कर भद्दा मजाक किया है। पहले वाली प्रक्रिया अच्छी है, वही लागू रहनी चाहिए। देश के लिए यह शुभ लक्षण नहीं है। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले 95 प्रतिशत लोग योजना को गलत बता रहे हैं। भाजपा के लोगों ने ही उन्हें यह भी कहा कि मुद्दे को उठाओ। युवाओं को शांति का रवैया रखना चाहिए। अहिंसा के तरीके से अपनी बात रखने से समाधान निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री से बात हुई, समाधान नहीं निकला
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि पांच दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को कॉल की थी। गुरुवार को उनका फोन आया, लेकिन समाधान नहीं निकला। हमें ऐसा लग रहा है कि उनका भी पार्टी में अस्तित्व नामचारे का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed