{"_id":"6a9c200109c9a3334b0ed8a6","slug":"national-para-athletics-competition-to-be-held-soon-in-meerut-jaywant-hamanwar-meerut-news-c-72-1-mct1009-158863-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में जल्द होगी राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता : जयवंत हमनवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में जल्द होगी राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता : जयवंत हमनवार
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे जयवंत हमनवार और अन्य
पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सचिव मेरठ पहुंचे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सचिव जयवंत हमनवार शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम में आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेरठ में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता और पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर पैरा पावर लिफ्टिंग ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जेपी सिंह भी उनके साथ रहे।
उन्होंने स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की व्यवस्थाओं को भी देखा और खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। मेरठ में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने स्टेडियम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। यहां सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, सचिव जिला पैरा खेल संघ गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।