{"_id":"6926fa73acb0f9d6430df777","slug":"national-level-gold-medalist-itisha-chaudhary-honored-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110835-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता इतिशा चौधरी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता इतिशा चौधरी सम्मानित
विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में सम्मान समारोह में उपस्थित छात्र छात्राएं। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश से मात्र एक गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली अंग्रेजी माध्यम की इतिशा चौधरी को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल का मुख्य द्वार पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों को नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने सम्मानित किया।
स्वर्ण पदक विजेता इतिशा चौधरी को 71 हजार नकद, गोल्ड मेडल, प्रतीक चिह्न देखकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 15 हजार दीवान मुबारकपुर, 11 हजार वीर सिंह लटूर, 5100 विनीत उर्फ नीटू भट्ठे वाले, 5100 पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धीरज पहाड़पुरिया, 5100 रुपये देकर डॉ. एसपी सिंह देशवाल ने इतिशा चौधरी का सम्मान किया।
विज्ञापन
डॉ. एसपी सिंह देशवाल ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन एवं छात्र संख्या इसकी उन्नति को प्रदर्शित करती है। विद्यालय में एक इतिशा नहीं अनेकों इतिशा पैदा होनी चाहिए जो अपने विद्यालय का नाम देश स्तर पर रोशन कर सकें। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डाॅ. कुलदीप उज्ज्वल ने बताया कि विद्यालय में जनपद में सर्वाधिक छात्र संख्या होने पर गर्व है। उन्होंने विद्यालय में कौशल विकास की लैब एवं शाखा की स्थापना कराने का वादा किया।