{"_id":"6ac7aacf3082d11bd8028fc8","slug":"national-kho-kho-competition-begins-today-at-saraswati-shishu-mandir-450-players-to-participate-meerut-news-c-72-1-mct1009-160717-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता आज से, 450 खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता आज से, 450 खिलाड़ी होंगे शामिल
विज्ञापन
- अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में पुरुष खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के वर्ष 2026 के खेल कैलेंडर में एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विद्यालय में 9 से 11 अक्तूबर तक विद्या भारती की राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु के पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्या भारती के खेल कैलेंडर की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है और इसकी मेजबानी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
विद्या भारती की ओर से पूरे भारत को 11 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन सभी 11 क्षेत्रों से सभी आयु वर्गों की टीमें भाग लेने के लिए मेरठ आ रही हैं। इसमें लगभग 450 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें उत्तर क्षेत्र, बिहार क्षेत्र, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र, दक्षिण मध्य क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, राजस्थान क्षेत्र, उत्तर-पूर्व क्षेत्र टीम होंगी। 10 अक्तूबर को क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 11 को सभी फाइनल के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय की खो-खो टीम के कोच संजय सैनी भी अपनी टीमों को लेकर लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं। विद्यालय की टीमें पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी और उन्हें इस बार पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।