फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national horse riding compilation meerut

शौर्य के ‘हारथर’ और अंकुश के ‘गौरव’ का जलवा

Mon, 29 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
national horse riding compilation meerut

आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के मैदान पर घुड़सवारी का रोमांच बढ़ने लगा है। रविवार को राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में नोविस और प्री नोविस इवेंटिंग ड्रेसाज इवेंट हुआ। इसमें आरवीसी के खिलाड़ियों और टीम का दबदबा रहा है।

विज्ञापन


आरवीसी के इक्वेस्टेरियन ड्रेसाज मैदान में सोमवार को होने वाली क्रास कंट्री के लिए नोविस और प्री नोविस इवेंटिंग ड्रेसाज इवेंट हुआ। 39 घोड़ों व घुड़सवारों ने नोविन इवेंटिंग ड्रेसाज में प्रतिभाग किया। इसमें आरवीसी के सिपाही शौर्य प्रताप ने अपने घोड़े हारथर के साथ लीड बना ली है। प्री नोविस इवेंटिंग ड्रेसाज इवेंट में 70  घोड़ों ने प्रतिभाग किया। आरवीसी के ही दफेदार अंकुश कुमार अपने घोड़े गौरव के साथ लीड बनाए हैं।
विज्ञापन


टीम इवेंट के नोविस इवेंट में आरवीसी और आर्मी सर्विस कोर की टीमों में कड़ी टक्कर है। प्री नोविस इवेंट में आरवीसी, आर्मी सर्विस कोर समेत अन्य दो टीमों में कड़ा मुकाबला है। इवेंट के दौरान जजों ने जहां घोड़े की सुंदरता, उसकी चाल, घुड़सवार का संतुलन देखा, वहीं कई चरणों में अन्य टेक्निकल बातों पर भी ध्यान दिया गया। इवेंट में इन सभी चरणों में परफार्म किया और प्वाइंट हासिल किए। 5 मार्च को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज क्रॉस कंट्री इवेंट
29 फरवरी को मुख्य रोमांचक क्रास कंट्री नोविस इवेंट और क्रास कंट्री प्री नोविस इवेंट होंगे। क्रास कंट्री नोविस इवेंट में घुड़सवार को 2500 मीटर के एरिया को पांच मिनट में पूरा करना होता है। इसमें घुड़सवार की 500 प्रति मिनट की स्पीड होती है। इस दौरान घुड़सवार को 20 प्रयासों में 19 बाधाएं पार करनी होती हैं। यह मुकाबला सुबह सात से दस बजे तक होगा। क्रास कंट्री प्री नोविस इवेंट में घुड़सवार को 2025 मीटर के एरिया को साढ़े चार मिनट में पूरा करना होता है। इसमें घुड़सवार की 450 प्रति मिनट की स्पीड होती है। इस दौरान घुड़सवार को 18 प्रयासों में 18 बाधाएं पार करनी होती हैं। मुकाबले दस बजे से शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed