फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Educational Federation's demonstration against TET mandatory

Meerut News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रदर्शन

Mon, 15 Sep 2025 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
National Educational Federation's demonstration against TET mandatory
मेरठ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रतन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को जिलाध्यक्ष विकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में देकर कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अधिसूचना अगस्त 2010 के अंतर्गत शिक्षक की दो श्रेणियां मान्य की गई थी। वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षक जिन्हें टीईटी से छूट दी गई थी, वर्ष 2010 के बाद नियुक्त शिक्षक जिनका एक निश्चित अवधि में टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय में इस तथ्य को अनदेखा कर दिया गया है, इसके परिणामस्वरुप 2010 से पूर्व वैधानिक रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवा भी असुरक्षित हो गई है। डॉ. छोटूराम, विनय कुमार, कमलस्वरूप, धर्मेंद्र कुमार, शिप्रा विश्नोई, डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता से शिक्षकों को राहत दी जाए। इस दौरान नरेंद्र यादव, सुनील कुमार, राकेश शर्मा संजीव प्रताप, तपेश्वर शर्मा, नीतू त्यागी, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed