{"_id":"69f34340a0323ea4ce0e9185","slug":"national-drawing-competition-organized-on-the-theme-of-save-energy-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112216-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऊर्जा बचाओ विषय पर राष्ट्रीय ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऊर्जा बचाओ विषय पर राष्ट्रीय ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में इशरे द्वारा नेशनल ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राए
विज्ञापन समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में इशरे द्वारा राष्ट्रीय ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता ऊर्जा बचाओ विषय पर आधारित थी। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान के साथ देवेंद्र मोहन (अध्यक्ष के इशरे), एके गोयल (संस्थापक अध्यक्ष), पीयूष गुप्ता (सचिव) व अमरजीत मौर्य (पूर्व अध्यक्ष), सेवानिवृत्त कर्नल भटनागर व यशपाल ने किया।
विद्यार्थियों ने बचाओ ऊर्जा विषय पर अपनी कला से खूबसूरत व शिक्षाप्रद चित्र से सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया। अपनी चित्रकला में विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक नारे को भी शामिल किया। स्कूल प्रबंधक एवं प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों को बताया कि ऊर्जा का अनावश्यक उपयोग रोकना और समझदारी से उपयोग करना ही ऊर्जा संरक्षण है। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने बताया कि हर छोटा कदम मायने रखता है जैसे कमरे से बाहर निकलते समय लाइट का बंद करना भी ऊर्जा को बचाने के अंतर्गत आता है।