फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national archary tournament in meerut

नेशनल में जलवा दिखाने को तैयार यूपी के तीरंदाज

Fri, 09 Oct 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 09 Oct 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
national archary tournament in meerut
पदक पर निशाना लगाने के लिए प्रदेश के तीरंदाज तैयार हो गए हैं। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बृहस्पतिवार को यूपी तीरंदाजी टीम के चयन में कंपाउंड वर्ग में बागपत और रिकर्व में गुरुकुल के तीरंदाजों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 14 से 18 अक्तूबर तक 36वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में पूरे देश के तीरंदाज पदक पर निशाना साधेंगे। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में हुए ट्रायल में प्रदेश के 30 तीरंदाजों ने अचूक निशाना साधकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी काबिलियत साबित की। इन तीरंदाजों का चयनकर्ताओं ने कई राउंड में ट्रायल लिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि यूपी टीम का चयन गाजीपुर में 12 से 17 सितंबर तक हुई प्रदेशस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान ही कर लिया गया था। लेकिन कई तीरंदाजों ने जो आर्मी, सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। उन्होंने यूपी टीम से खेलने की इच्छा जताई। जिसके बाद स्टेडियम में फिर से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसके बाद टीम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपाउंड में सात और रिकर्व में आठ महिला व पुरुष तीरंदाज यूपी का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपिका कुमारी, लक्ष्मी मांझी, मंगल सिंह, जयंत तालुकदार भी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता स्थल व्यवस्थापक पूर्व पार्षद ललित नागदेव ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर  करेंगे। अध्यक्षता केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र करेंगे। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। यूपी टीम का चयन वेद कुमार, कोच अनुपमा, नवीन त्यागी ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
यूपी टीम में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। इसमें कंपाउंड महिला वर्ग में साक्षी, रिकर्व महिला वर्ग में मधु, इशिका और पुरुष वर्ग में विश्वास कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। इनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी।


ये हैं चयनित तीरंदाज
कंपाउंड पुरुष वर्ग : हितेश, सचिन (बागपत) अर्जुन, अरुण (आर्मी)

कंपाउंड महिला वर्ग : साक्षी, वर्शिता व रितिका (बागपत)

रिकर्व पुरुष वर्ग : गुरुकुल प्रभात आश्रम के चमन, विश्वास व सुमित, सोनभद्र के विजय

रिकर्व महिला वर्ग: बागपत की मधु, गुरुकुल चोटिपुर की इशिता व वर्षा, गाजीपुर की नमिता

नहीं मिली चौथी तीरंदाज

कंपाउंड महिला वर्ग में यूपी टीम की तरफ से तीन तीरंदाज ही प्रतिभाग कर सकेंगे। पूरे प्रदेश से ट्रायल में इस वर्ग में तीनों खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे थे। जिनका चयन कर लिया गया। जबकि टीम के लिए चार खिलाड़ियों का चयन होना था। इसी से पता चलता है कि प्रदेश में तीरंदाजी को लेकर खिलाड़ियों में कितना रुझान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed