{"_id":"583899c14f1c1b663a13c027","slug":"nas-me-matdaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएएस कॉलेज में आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएएस कॉलेज में आज होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएएस डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव है। कॉलेज और प्रशासन ने चुनाव की तैयारी कर ली है। चुनाव से पहले प्रिंसिपल, चुनाव अधिकारी, चीफ प्रॉक्टर और डीन के नेतृत्व में पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया। कॉलेज प्रशासन ने इसकी वीडियोग्रॉफी भी कराई। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा। मतगणना दो बजे शुरू होगी।
शुक्रवार को चुनाव समिति की बैठक हुई। समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आरपी जुयाल ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को कार्य के बारे में बताया। मतदान के लिए एंट्री आई कार्ड से बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक की तरफ स्थित गेट से होगी। मतदान के बाद छात्र साइकिल स्टैंड से बाहर जाएंगे। कॉलेज ने मतदान के लिए चार घंटे का वक्त रखा है। शहर के डिग्री कॉलेजों में एनएएस कॉलेज आखिरी है जिसमें सत्र 2016-17 का चुनाव चल रहा है। बाकी कॉलेजों में हो चुका है। इस वजह से छात्र संगठन और समर्थकों की भीड़ रहेगी। पुलिस की चौकसी रहेगी। कॉलेज के चुनाव मैदान में समाजवादी छात्रसभा और एबीवीपी ने अपना पैनल उतारा है। एनएसयूआई तथा रालोद छात्रसभा ने संयुक्त पैनल चुनाव में उतारा है। छात्र संगठन कॉलेज के चुनाव से लीड लेना चाहते हैं। मेरठ कॉलेज में संयुक्त पैनल, डीएन में एबीवीपी और सीसीएसयू में छात्रसभा ने लीड हासिल की थी।