फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Narrated the story of Shri Ram's childhood pranks

Meerut News: श्रीराम की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया

Thu, 11 Dec 2025 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Narrated the story of Shri Ram's childhood pranks
आदि गुरू शंकराचार्य गुरूकुल आश्रम नंगलामल में रामकथा कावाचन करते मुकेश महाराज। स्त्रोत- संवाद
नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम में चल रही रामकथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा/मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को कथावाचक मुकेश महाराज ने भक्तों को श्रीराम की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया।
कथावाचक मुकेश महाराज ने भक्तों को बताया कि श्रीराम की बाल लीला प्रभु के बचपन की मनमोहक और आनंदमयी लीलाओं का वर्णन है। इसमें वह माता-पिता, भाइयों और सखाओं के साथ खेलते। गुरुजनों का सम्मान करते और ताड़का जैसे राक्षसों का संहार कर धर्म की स्थापना करते हैं जो उनकी विनम्रता, आज्ञाकारिता और दैवीय स्वरूप को दर्शाती हैं।इन लीलाओं में वह ठुमक-ठुमक चलते, पालने में झूले और माता कौशल्या
विज्ञापन

को अपना विराट रूप दिखाकर चकित करते हैं। यह सुनकर भक्तजन भाव-विभोर हो जाते हैं।
आश्रम संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद महाराज ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मुख्यातिथि परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने देश के युवाओं से राष्ट्र व धर्म की रक्षा करने का आह्वान किया। इस दौरान तेजपाल सिंह, भाजपा नेता सुमित राणा, कर्दम मुनि महाराज, विक्रांत तोमर, सुनील पुंड़ीर, अशोक तोमर, धर्मेंद्र खटाना, कृष्ण तोमर, नरेश गोयल, सूबे सिंह, बॉबी शर्मा, महावीर तोमर, सुरेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed