फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Narendra Nath Trivedi selected for the post of lieutenant

नरेंद्र नाथ त्रिवेदी का लेफ्टिनेंट पद पर चयन

Wed, 27 Aug 2025 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Narendra Nath Trivedi selected for the post of lieutenant
मेरठ। माधवपुरम के सेक्टर एक निवासी नरेंद्र नाथ त्रिवेदी ने यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए ज्वाइनिंग लेटर मिला है। नरेंद्र नाथ इस परीक्षा के लिए प्रयागराज और जालंधर से दो बार चयनित हुए। अब उन्हें प्रशिक्षण के लिए पूरी तरह फिट पाया गया है। प्रशिक्षण के बाद सितंबर 2026 में वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे। नरेंद्र नाथ ने इंटर की परीक्षा दीवान इंटरनेशनल स्कूल मेरठ और स्नातक की परीक्षा मेरठ काॅलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। नरेंद्र के पिता अंजनी कुमार त्रिवेदी पेशे से पत्रकार और मां सुधा रानी त्रिवेदी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। स्थानीय पार्षद दीपक वर्मा समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed