फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Narad Moh' and the 'Vishwamohini Swayamvar' were staged.

Meerut News: नारद मोह-विश्वमोहिनी स्वयंवर का हुआ मंचन

Mon, 05 Oct 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
'Narad Moh' and the 'Vishwamohini Swayamvar' were staged.
माछरा में आदर्श श्री रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ करते भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्याग साथ
- माछरा में पूर्व विधायक और कॉलेज प्रबंध सचिव ने किया श्रीरामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा में आदर्श श्रीरामलीला का शुभारंभ सोमवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और माछरा डिग्री कॉलेज के प्रबंध सचिव अमित त्यागी ने उद्घाटन किया। राजीव त्यागी, संजय त्यागी और अमित त्यागी उर्फ बिट्टू भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन और आरती के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर नारद मोह और विश्वमोहिनी स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने लीला का अद्भुत और संजीव प्रदर्शन किया। मंचन में दिखाया गया कि देवर्षि नारद को अपनी तपस्या पर अहंकार हो जाता है। उनके अहंकार को तोड़ने के लिए भगवान श्रीहरि विष्णु एक सुंदर नगर श्रीमधुपुर बनाते हैं। वहां राजकुमारी विश्वमोहिनी के स्वयंवर का आयोजन होता है। नारद राजकुमारी के सौंदर्य पर मोहित होकर विष्णु से उनका रूप मांगते हैं। विष्णु नारद के कल्याण और अहंकार नाश के लिए उन्हें हरि वानर का रूप देते हैं। स्वयंवर में राजकुमारी वानर रूप देखकर आगे बढ़ जाती हैं और भगवान विष्णु उनका वरण करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन केवल एक कथा नहीं है। यह संपूर्ण मानव सभ्यता के लिए आचरण और संस्कारों की उत्कृष्ट मार्गदर्शिका है। राम का जीवन हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीरामलीला कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा और वीरेंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष बोबिन्द्र उर्फ बॉबी त्यागी, जोशिल त्यागी, अखिल त्यागी, तरुण, आनंद सैनी, ताराचंद त्यागी और योगेंद्र जाटव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed