फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nandishwar lamp vidhan was done in Shantinath Digambar Jain temple

Meerut News: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नंदीश्वर दीप विधान किया

Sat, 08 Mar 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nandishwar lamp vidhan was done in Shantinath Digambar Jain temple
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में अष्टाह्निक पर्व का शुभारंभ हुआ। इसमें नंदीश्वर दीप विधान किया गया। रचित जैन ने बताया कि साल में तीन बार आठ दिन का यह पर्व होता है। अष्टाह्निक पर्व जैन धर्म में विशेष स्थान रखता है। इस अवधि में जैन समाज के लोग प्रतिदिन मंदिरों में विशेष पूजा, सिद्धचक्र मंडल विधान, नंदीश्वर विधान और मंडल पूजा सहित अन्य अनुष्ठान करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। आदिनाथ भगवान, चंद्रप्रभु भगवान, शांतिनाथ भगवान, महावीर भगवान, पारसनाथ भगवान सहित अन्य तीर्थंकरों का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन की गई। विधान पूजन का सौभाग्य रमेश जैन और आभा जैन परिवार को मिला। विधान के दौरान 52 अर्घ्य समर्पित किए गए। भक्तों ने भक्ति संगीत, सामूहिक पाठ एवं तपस्या के माध्यम से धर्मलाभ लिया। समापन अवसर पर महामंगल आरती एवं श्रीफल समर्पण किया गया। मंदिर में विनोद जैन, शोभा जैन, नवीन जैन, पूनम जैन, अमित जैन, अनामिका जैन, मनोज जैन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed