{"_id":"68d008ff10ead82efd09024d","slug":"namo-yuva-run-marathon-thousands-of-youth-ran-for-drug-de-addiction-meerut-news-c-72-1-mct1009-140978-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नमो युवा रन मैराथन...नशा मुक्ति के लिए दौड़े हजारों युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नमो युवा रन मैराथन...नशा मुक्ति के लिए दौड़े हजारों युवा
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नमो युवा रन मैराथन का कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्ट
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ आयोजन, दीपांशु और उमा रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत रविवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों युवाओं ने दौड़ लगाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। युवाओं को संकल्प दिलाया कि वे नशे से दूर रहें। यह आयोजन युवाओं में फिटनेस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इसमें हजारों युवा शामिल हुए। पुरुषों में दीपांशु और महिला वर्ग में उमा अव्वल रहीं।
मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ सुबह सात बजे बुलाकी दास चौराहा कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई। इसमें महिलाओं में उमा तिवारी ने पहला, स्वाति यादव ने दूसरा, वंशिका ने तीसरा, जयश्री ने चौथा और सलोनी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुषों में दीपांशु ने पहला, ऋषभ ने दूसरा, भूपेंद्र ने तीसरा, नितिन ने चौथा और विनय ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5100, दूसरे स्थान को 3100 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये धनराशि देकर सम्मानित किया गया। चौथे और पांचवे स्थान पर रहे एथलीटों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
इस दौरान सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ,विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, कमल दत्त शर्मा, विकास अग्रवाल, अंकुर राणा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, हरियाली बढ़ाएं युवा : धर्मपाल सिंह
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवाभाव का संचार हो रहा है। युवा भी इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली और हरियाली अभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नमो युवा रन मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह युवा शक्ति के जागरण और राष्ट्र निर्माण की ओर एक कदम है।