फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat train will run till 10 March at Meerut South, Commissioner took feedback from passengers

UP: मेरठ के द्वार तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत, मेरठवासी कर सकेंगे सफर, कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 23 Feb 2024 05:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

Meerut News : रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत अगले महीने 10 मार्च तक मेरठ साउथ तक चल जाएगी। इसके बाद मेरठवासी भी सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Namo Bharat train will run till 10 March at Meerut South, Commissioner took feedback from passengers
नमो भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर सब ठीक रहा तो अगले महीने की 10 तारीख तक रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत मेरठ के द्वार पर लोगों के लिए चल पड़ेगी। बृहस्पतिवार को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., डीएम व मेडा उपाध्यक्ष ने रैपिड कॉरीडोर का निरीक्षण किया। यात्रियों से बात कर फीडबैक लिया। लोगों ने मेरठ तक ट्रेन के जल्द संचालन की ख्वाहिश जताई। अफसरों के मुताबिक, काम तेजी से चल रहा है। मेरठ साउथ तक 10 मार्च तक इसका संचालन यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लोगों को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


नमो भारत ट्रेन का भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन तक 160 किलोमीटर की रफ्तार से सफल ट्रायल हो चुका है। बृहस्पतिवार को नमो भारत से गाजियाबाद स्टेशन पहुंचकर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा, मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामनी सिंगला, एसडीएम सदर गाजियाबाद अरुण दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया। दुहाई डिपो स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेनों की साफ-सफाई, रखरखाव, सुरक्षा आदि विषयों पर आरआरटीएस के अफसरों से जानकारी ली। यात्रियों को दी जा रहीं सुविधाओं को परखा।

विज्ञापन

आरआरटीएस की प्रभारी निरीक्षक बृजेश लता ने बताया कि सभी स्टेशन पर सीसीटीवी, जांच के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। रैपिडएक्स दुहाई स्टेशन, गाजियाबाद स्टेशन, दुहाई डिपो स्टेशन सहित आईबीएल वर्कशॉप व प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया गया।

यात्रियों ने बताया, ट्रेन का सफर सुहाना और आरामदायक
कमिश्नर ने गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों से वार्ता कर फीडबैक भी लिया। यात्रियों ने सफर को सुहाना और ट्रेन को आरामदायक बताया। मेरठ तक जल्द संचालन की ख्वाहिश जताई। इस पर कमिश्नर ने आरआरटीएस अफसरों को निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापरक काम के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि मेरठ साउथ तक ट्रेन का 160 किलोमीटर की स्पीड से सफल ट्रायल हो गया है। माना जा रहा है कि 10 मार्च तक यात्रियों के लिए ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: आखिर क्यों टूटा SP-RLD का गठबंधन? वजह बता गए अखिलेश, बोले- जब रालोद जीरो पर थी, उस वक्त हमने मिलाया था हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed