{"_id":"67608ebfdf4ac1cf320ecb54","slug":"namo-bharat-train-in-shatabdi-nagar-soon-meerut-news-c-14-1-mrt1050-733789-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trail: शताब्दीनगर तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, तेजी से चल रहा OHE का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Trail: शताब्दीनगर तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, तेजी से चल रहा OHE का काम
Tue, 17 Dec 2024 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:47 AM IST
सार
मेरठ में नमो भारत अब जल्द ही शताब्दी नगर तक दौड़ती नजर आएगी। इसके लिए तैयारी 23 कर दी गई हैं ओएचई वायर बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Namo Bharat Train
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ। नमो भारत रैपिड ट्रेन का शताब्दीनगर (संजय वन) तक जल्द ही ट्रायल शुरू होगा। अभी मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक ट्रेन का संचालन हो रहा है। अब शताब्दीनगर फिर बेगमपुल और मोदीपुरम तक ट्रेन पहुंचेगी। इसमें करीब छह महीने का समय लगेगा। आनंद विहार तक जल्द ही नमो भारत चलने वाली है। इसके लिए ट्रायल लगातार चल रहा है। ट्रायल में जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है।
मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है।
फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के बाद ट्रेन संचालन संभव होगा। अभी दिल्ली तक ट्रेन का संचालन अब प्राथमिकता में है, वहां तक काम पूरा होने के बाद मेरठ के शताब्दीनगर (संजय वन) तक संचालन होगा। ब्रह्मपुरी स्टेशन (टीपीनगर-माधवपुरम चौराहा) तक ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) वायर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन
साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है। इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे। ओएचई का काम तेजी से चल रहा है, जो ब्रह्मपुरी तक अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है।