फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat and Metro stations from Meerut South to Modipuram are ready, but depot work is pending.

Meerut News: मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत और मेट्रो के स्टेशन तैयार, डिपो का काम बाकी

Thu, 12 Feb 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat and Metro stations from Meerut South to Modipuram are ready, but depot work is pending.
अमर उजाला...प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारी को लेकर ट्रैक पर ट्रायल के दौड़ती मेट्रो ट्रेन।

विज्ञापन
मेरठ। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में सफर करने का सपना अब साकार होने वाला है। दस दिन के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ की जनता को मेट्रो और नमो भारत ट्रेन सौंपने की तैयारी में हैं। एनसीआरटीसी और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा ले लिया है। वहीं नमो भारत और मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दिल्ली रोड की यातायात व्यवस्था सुधार का भी प्लान तैयार हो गया है।
मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच सभी 13 मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार हैं। वाहन पार्किंग का काम भी पूरा हो चुका है। मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच 27 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद मेरठ की जनता के लिए दिल्ली बेहद करीब हो जाएगी। इस ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो एक साथ दौड़ेंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने बुधवार को मेरठ साउथ के बाद परतापुर से मोदीपुरम मेट्रो स्टेशनों की स्थिति का जायजा लिया। सभी स्टेशनों पर काम लगभग पूरा हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्टेशनों पर पुलिस और कर्मचारी तैनात मिले। किसी भी स्टेशन पर बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दीनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर, बाहर और अंदर आने के गेट, वाहन पार्किंग सब तैयार हैं। इसके अलावा शहर के अंदर ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल मेट्रो स्टेशन भी फिनिशिंग के बाद चमचमा रहा है। शहीद स्मारक के पास भैसाली मेट्रो स्टेशनों को भी सुंदर तरीके से बनाया गया है। यहां पर शास्त्रीय संगीत पर आधारित चित्रकारी हर किसी का मनमोह रही है। बेगमपुल पर सबसे बड़ा भूमिगत मेट्रो स्टेशन बना है।

बेगमपुल से आगे मोदीपुरम की तरफ गांधी बाग से थोड़ा आगे एमईएस कॉलोनी के सामने मेट्रो स्टेशन, डौरली मेट्रो स्टेशन, मेरठ उत्तर मेट्रो स्टेशन और मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर भी काम पूरा हो गया है। वाहन पार्किंग भी तैयार है। हालांकि मोदीपुरम स्टेशन पर तो काम पूरा मिला लेकिन दिल्ली- हरिद्वार रेल मार्ग के किनारे बनाया जा रहा है मोदीपुरम डिपो का काम अभी अधूरा है।
दिल्ली से मोदीपुरम तक 82 किमी का है कॉरिडोर

दिल्ली से मोदीपुरम तक एनसीआरटीसी के इस रैपिड कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है। दिल्ली अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किमी लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन जनता को सेवाएं दे रही है। मोदीपुरम तक नमो भारत और मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद मेरठ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के लिए सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक लगभग 27 किमी लंबे कॉरिडोर पर 13 स्टेशन हैं। इनमें 9 एलिवेटेड और 3 अंडरग्राउंड (मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल हैं।


मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का भी कर सकते हैं उद्घाटन

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ मेट्रो के साथ गंगा एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन कर सकते हैं। माना जा रहा है कि जिले को मेट्रो के साथ गंगा एक्सप्रेसवे की भी सौगात मिल सकती है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां लगी हाईमास्ट लाइटें और कैमरे चालू हो गए हैं। रात में एक्सप्रेसवे जगमगाने लगा है। यहां से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर छह से सात घंटे में पूरा हाे जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट व एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का भी निर्माण प्रस्तावित है।

अमर उजाला...प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारी को लेकर ट्रैक पर ट्रायल के दौड़ती मेट्रो ट्रेन।

अमर उजाला...प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारी को लेकर ट्रैक पर ट्रायल के दौड़ती मेट्रो ट्रेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed