फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Names of many big leaders of western UP are included in list of governance, they can incite communal violence

UP: पश्चिमी यूपी कई बड़े नेता भड़का सकते हैं सांप्रदायिक हिंसा, सूची में शामिल हुए नाम, संवेदनशील हैं कई जिले

Wed, 07 Jun 2023 03:47 AM IST
कपिल kapil विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ
विनीत तोमर, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jun 2023 03:47 AM IST
सार

UP News : पश्चिमी यूपी के कई बड़े नेता सांप्रदायिक हिंसा भड़का सकते हैं। शासन के आदेश पर बन रही बवालियों की सूची में उनके नाम शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Names of many big leaders of western UP are included in list of governance, they can incite communal violence
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के आदेश पर बन रही बवालियों की सूची में मेरठ जिले के कई नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। थाना स्तर पर बनाई जा रही सूची में उन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन पर अंदेशा है कि वह कभी भी सांप्रदायिक हिंसा भड़काकर माहौल खराब कर सकते हैं। सूची में पश्चिमी यूपी के कई बड़े और सक्रिय राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हैं, जो महत्वपूर्ण पदों पर हैं। वे अक्सर ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।

विज्ञापन


हालांकि सूची में नाम शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि वे अपराधी हो गए, लेकिन पुलिस की तरफ से यह नाम इसलिए जोड़े गए हैं ताकि इन लोगों पर नजर रखी जा सके। इस तरह की कोई घटना होती है तो शासन के पास ऐसे लोगों का रिकॉर्ड रहे और उन पर समय रहते शिकंजा कसा जा सके। इस सूची को इतने गोपनीय तरीके से तैयार किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर किसी को भी इसकी भनक नहीं है।
विज्ञापन


संवेदनशील हैं पश्चिमी यूपी के जिले
अपराध के साथ-साथ पश्चिमी यूपी राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील है। यहां पर सांप्रदायिक मामले, आतंकी गतिविधियां, रोहिंग्यों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा लव जिहाद के मामले भी सामने आते रहे हैं। हाल ही में मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र से भी एटीएस की टीम ने चार बांग्लादेशियों को पकड़ा है, जो अपनी पहचान छिपाकर यहां रह रहे थे। जिन्होंने अपने आधार कार्ड भी फर्जी बनवा रखे थे। वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ भी मेरठ में दंगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नहर में कूदी युवती का शव बरामद, रामगंगा डूबे किशोर की तलाश जारी, पढ़ें ताजा खबरें

सूची में दिया गया यह रिकॉर्ड
पुलिस की तरफ से जिन लोगों के नाम सूची में डाले गए हैं, उनके बारे में कई तरह की जानकारी ली गई है। जैसे पारिवारिक स्थिति, किस तरह के मामलों में सक्रिय, कोई केस दर्ज है या नहीं, किस समुदाय से है और स्थानीय लोगों के बीच कितनी पकड़ है। इसके अलावा अन्य जानकारियां भी जुटाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed